ePaper

दिल्ली में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली, कहा भाजपा के लिए देश का हित सर्वोपरि

Updated at : 03 Feb 2020 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली, कहा भाजपा के लिए देश का हित सर्वोपरि

नयी दिल्ली : प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कड़कड़डूमा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. यह दिल्ली चुनाव में उनकी पहली रैली है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर संकल्प को पूरा करती है. वह जो कहती है, वो करती है. पीएम मोदी ने कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कड़कड़डूमा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. यह दिल्ली चुनाव में उनकी पहली रैली है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने हर संकल्प को पूरा करती है. वह जो कहती है, वो करती है.

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए देश का हित, देश के लोगों का हित सबसे ऊपर है. भाजपा Negativity में नहीं बल्कि Positivity में भरोसा रखती है. झुग्गी में रहने वाले परिवारों को पक्का घर देने के लिए तेजी से काम किया जाएगा. दिल्ली भाजपा ने संकल्प लिया है और अपने घोषणापत्र में कहा है कि इन कॉलोनियों के तेज विकास के लिए डेवलपमेंट बोर्ड बनाया जाएगा. जहां झुग्गी, वहां पक्का घर भी बनेगा.

जिन लोगों ने सोचा नहीं था कि वो अपने जीवन में कभी अपने घर की रजिस्ट्री करा सकेंगे, अब वे अपने घर का सपना सच होते हुए देख रहे हैं. दिल्ली के 40 लाख से अधिक लोगों, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोग हैं, उन्हें उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता से हमारी सरकार ने मुक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola