World Cancer Day पर विशेष: पुरुष केंद्रित कैंसर पर भी देना होगा ध्यान, नहीं होती इसकी चर्चा

नयी दिल्लीः कैंसर की बीमारी पिछले कुछ समय से भारत सहित पूरी दुनिया में फैल रही है. इसकी रोकथाम के लिए चिकित्सकीय उपायों के साथ ही सामाजिक और आर्थिक विश्लेषण की भी जरूरत है. आंकड़ों की मानें तो पिछले 25 बरस में हृदय रोगियों की तादाद में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और आने […]
नयी दिल्लीः कैंसर की बीमारी पिछले कुछ समय से भारत सहित पूरी दुनिया में फैल रही है. इसकी रोकथाम के लिए चिकित्सकीय उपायों के साथ ही सामाजिक और आर्थिक विश्लेषण की भी जरूरत है. आंकड़ों की मानें तो पिछले 25 बरस में हृदय रोगियों की तादाद में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और आने वाले 20 बरस में हर वर्ष कैंसर की चपेट में आने वालों की तादाद लगभग दोगुनी हो जाने वाली है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्लूएचओ) की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2016 में जहां प्रति वर्ष तकरीबन साढ़े 11 लाख लोग कैंसर की चपेट में आते थे वर्ष 2040 तक इनकी संख्या 20 लाख तक पहुंच जाने का अनुमान है. एक स्टडी के अनुसार 75 वर्ष की उम्र से पहले कैंसर से मौत का जोखिम पुरुषों में 7.34 फ़ीसदी और महिलाओं में 6.28 फ़ीसदी तक होता है.
आंकड़े बताते हैं कि पुरूष केंद्रित कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. 2018 में कैंसर से होने वाली मौतों की कुल संख्या 7,84,821 थी, जिसमें पुरुषों की संख्या 4,13,519 और महिलाओं की संख्या 3,71,302 थी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रीएंटिव ऑन्कोलॉजी, डॉक्टर अभिषेक शंकर बताते हैं कि समाज के एक बहुत बड़े तबके में पुरुषों की छवि ऐसी मजबूत बनाई गई है कि उनकी तकलीफों के प्रति समाज सहज नहीं रहता बल्कि उनको अपना दर्द बयान करने पर कमज़ोर समझता है, यही कारण है कि पुरुष केन्द्रित कैंसर विशेष चर्चा का विषय नहीं बन पाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




