दिल्ली के लोगों को रात में भी चैन नहीं, जानें 24 मई तक कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Delhi Heat Wave

दिल्ली का मौसम (Photo: PTI)

Delhi Weather : दिल्ली में मई की सबसे गर्म रात दर्ज हुई. 14 साल का रिकॉर्ड टूटा. मौसम विभाग ने लू को लेकर ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

विज्ञापन

Delhi Weather : दिल्ली में गुरुवार (21 मई) को न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग 14 वर्षों में मई महीने की सबसे गर्म रात रही. मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि इससे अधिक न्यूनतम तापमान आखिरी बार 26 मई, 2012 को था, जब न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. विभाग के अनुसार, गर्म रात तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहता है.

शहर में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है और मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है.

22 मई का मौसम: शुक्रवार के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, लेकिन तेज गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 45–47 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27–29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दिन के समय सतही स्तर पर 15–25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है.

23 मई का मौसम: कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है. अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि कुछ जगहों पर हवा की गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

24 मई का मौसम: कई इलाकों में भीषण गर्मी और हीट वेव का असर जारी रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर गर्म और शुष्क पछुआ हवाएं 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

Delhi weather

कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड

मौसम केंद्रों में, 21 मई को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.2 डिग्री अधिक है, इसके बाद रिज में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है. पालम में तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक था, लोदी रोड पर 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक था, और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola