ePaper

निर्भया मामले के चारों दोषियों को आज तिहाड़ की जेल नंबर तीन में भेजा जा सकता है, यहीं होगी फांसी

Updated at : 10 Jan 2020 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
निर्भया मामले के चारों दोषियों को आज तिहाड़ की जेल नंबर  तीन में भेजा जा सकता है, यहीं होगी फांसी

नयी दिल्लीः निर्भया मामले में मौत की सज़ा पाए चारों दोषियों को शुक्रवार को तिहाड़ की जेल नम्बर तीन में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां उन्हें 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. फिलहाल तीन दोषियों को जेल नम्बर दो में और एक को जेल नम्बर चार में […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः निर्भया मामले में मौत की सज़ा पाए चारों दोषियों को शुक्रवार को तिहाड़ की जेल नम्बर तीन में स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां उन्हें 22 जनवरी को फांसी दी जाएगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. फिलहाल तीन दोषियों को जेल नम्बर दो में और एक को जेल नम्बर चार में रखा गया है.
तिहाड़ जेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश जेल के अधिकारियों को पत्र लिखकर राज्य के दो जल्लादों की सेवा मांगी थी ताकि 2012 के निर्भया गैंगरेप एवं हत्या मामले के चार दोषियों को फांसी दी जा सके. अदालत की ओर से मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे फांसी दी जाएगी.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के जेल अधिकारियों को पत्र लिखा है और उपलब्धता के आधार पर दो जल्लादों की सेवा मांगी है. उन्होंने कहा कि दो जल्लादों में से एक की आयु अधिक है जबकि मेरठ का पवन जल्लाद चारों को फांसी पर लटकाने की पहले ही इच्छा जता चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola