जब चूहे ने रोक दी एयर इंडिया की उड़ान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली:कोलकाता से आये एयर इंडिया के विमान पर एक चूहा पाये जाने के बाद उसे फ्यूमिगेशन के लिए भेज दिया गया. एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि एयरबस ए-321 के चालक दल को विमान के पिछले हिस्से में एक चूहा दिखा. जैसे ही विमान उतरा और यात्री उतरे, विमान को सेवा से हटा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली:कोलकाता से आये एयर इंडिया के विमान पर एक चूहा पाये जाने के बाद उसे फ्यूमिगेशन के लिए भेज दिया गया. एयर इंडिया के सूत्रों ने बताया कि एयरबस ए-321 के चालक दल को विमान के पिछले हिस्से में एक चूहा दिखा.
जैसे ही विमान उतरा और यात्री उतरे, विमान को सेवा से हटा कर फ्यूमिगेशन के लिए ले जाया गया. चूहे किसी विमान के लिए गंभीर खतरे का सबब बन सकते हैं, क्योंकि वे विमान में लगे सैकड़ों तार चबा कर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं. पिछले कुछ साल के दौरान कई मौके आये हैं, जब चूहों की वजह कर स्थानीय उड़ानें विलंब हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










