विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली आज, सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

Updated at : 22 Dec 2019 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली आज, सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम

नयी दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है जिसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किमी दूर है, जहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी. एक वरिष्ठ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है जिसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब एक किमी दूर है, जहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. प्रत्येक कंपनी में 70 से 80 जवान होते हैं. उन्होंने बताया कि उपायुक्त स्तर के 20 पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे. दिल्ली पुलिस के एक हजार जवान, ड्रोन रोधी टीम और एनएसजी कमांडो भी सभा स्थल की सुरक्षा करेंगे. इलाके में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी और दुकानें बंद रहेंगी.

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की. बैठक में अन्य चीजों के अलावा यह फैसला लिया गया कि अफवाहों पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी. उन्होंने बताया कि असमाजिक तत्वों का राजधानी में प्रवेश रोकने के लिए दिल्ली आने वाले वाहनों की सीमा पर गहन तलाशी ली जा रही है. रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे. दिल्ली पुलिस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और भाजपा से करीबी संपर्क बनाए हुए है. भाजपा नेता विजय गोयल ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के बाशिंदों को मालिकाना हक देने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित इस रैली की तैयारियां जोरशोर से जारी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola