जापानी पीएम शिंजो आबे की भारत यात्रा रद्द, गुवाहाटी में होनी थी शिखर वार्ता

नयी दिल्ली : जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द हो गयी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि दोनों देशों की आपसी सहमति पर यह दौरा रद्द हुआ है. जल्द ही दोनों देशों के आपसी सहमति की तारीख पर उनका दौरा होगा. यह शिखर वार्ता गुवाहाटी में […]
नयी दिल्ली : जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द हो गयी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि दोनों देशों की आपसी सहमति पर यह दौरा रद्द हुआ है. जल्द ही दोनों देशों के आपसी सहमति की तारीख पर उनका दौरा होगा. यह शिखर वार्ता गुवाहाटी में होने वाली थी. मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए आबे रविवार को भारत के तीन दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचने वाले थे.
With reference to the proposed visit of Japanese PM @AbeShinzo to India, both sides have decided to defer the visit to a mutually convenient date in the near future.
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) December 13, 2019
भारत ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के उनके समकक्ष शिंजो आबे के बीच होने वाला सालाना शिखर सम्मेलन स्थगित हो गया है. आपको बता दें कि नये नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. इस हिंसा में अबतक दो लोगों की जान चली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




