निर्भया मामला : शीर्ष न्यायालय एक दोषी की पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को करेगा सुनवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 7:38 PM
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय निर्भया सामूहिक बलात्कार-हत्या मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे चार दोषियों में शामिल एक दोषी के द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा. दरअसल, मामले में दोषी ठहराये गये इस व्यक्ति ने अपनी मौत की सजा की पुष्टि किये जाने के शीर्ष न्यायालय के […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय निर्भया सामूहिक बलात्कार-हत्या मामले में मौत की सजा का सामना कर रहे चार दोषियों में शामिल एक दोषी के द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा.
दरअसल, मामले में दोषी ठहराये गये इस व्यक्ति ने अपनी मौत की सजा की पुष्टि किये जाने के शीर्ष न्यायालय के 2017 के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है. तीन न्यायाधीशों की पीठ दोषी अक्षय कुमार सिंह द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगी. सिंह के वकील ने पुनर्विचार याचिका में मौत की सजा पर ऐसे वक्त में सवाल उठाया है, जब बढ़ते प्रदूषण के चलते जीवनकाल छोटा हो रहा है. शीर्ष न्यायालय ने पिछले साल नौ जुलाई को मामले के तीन अन्य दोषियों मुकेश (30), पवन गुप्ता (23) और विनय शर्मा (24) द्वारा दायर पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि 2017 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए उन लोगों द्वारा कोई आधार नहीं बनाया गया है.
गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 23 वर्षीय एक छात्रा से सामूहिक बलात्कार किया था और उसे सड़क पर फेंकने से पहले बुरी तरह से घायल कर दिया था. इस छात्रा को निर्भया नाम दिया गया, जिसने अपनी चोट के चलते सिंगापुर के एक अस्पताल में 29 दिसंबर को दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










