ePaper

भारत की मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं

Updated at : 12 Dec 2019 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
भारत की मंगल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं

नयी दिल्लीः भारत की मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है और इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बृहस्पतिवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, इस समय मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः भारत की मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है और इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बृहस्पतिवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, इस समय मंग्रल ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना नहीं है.

उनसे प्रश्न किया गया था कि क्या मंग्रह ग्रह पर मानवयुक्त मिशन भेजने की कोई योजना है और क्या इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण शुरू किया जा चुका है? सिंह ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं होने के कारण अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण का प्रश्न ही नहीं उठता. उल्लेखनीय है कि भारत ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए ‘‘मंगलयान” नामक अपना उपग्रह 2013 में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था. भारत पहला देश है जिसने मंगल ग्रह के लिये अंतरिक्षयान भेजने के अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola