रेलवे ने 32 अधिकारियों को समय से पहले कर दिया रिटायर, जानिये क्यों...?

Updated at : 06 Dec 2019 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने 32 अधिकारियों को समय से पहले कर दिया रिटायर, जानिये क्यों...?

नयी दिल्ली : रेलवे ने एक अभूतपूर्व कदम के तहत जनहित में 50 साल से अधिक उम्र के अपने 32 अधिकारियों को अक्षमता, संदिग्ध निष्ठा और अवांछित आचरण के चलते समय से पहले सेवानिवृत कर दिया है. उसने समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा के तहत यह कदम उठाया है. रेलवे ने एक बयान में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेलवे ने एक अभूतपूर्व कदम के तहत जनहित में 50 साल से अधिक उम्र के अपने 32 अधिकारियों को अक्षमता, संदिग्ध निष्ठा और अवांछित आचरण के चलते समय से पहले सेवानिवृत कर दिया है. उसने समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा के तहत यह कदम उठाया है. रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी.

हाल में पहली बार रेलवे ने 2016-17 में ऐसा ही कदम उठाया था और चार अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत कर दिया था. अधिकारियों ने कहा कि एक निश्चित उम्र हासिल करने वालों की समय-समय पर समीक्षा सरकारी कर्मचारियों की सेवा नियमावली के तहत की जाती है, लेकिन बिरले ही होते हैं, जिन्हें समय से पूर्व सेवानिवृत किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola