पाकिस्तान की तरह चीन के खिलाफ भी आक्रामक रुख दिखाये सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली : चीनी सेना के कथित रूप से भारतीय क्षेत्र में आने की घटनाओं से जुड़ी खबरों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सरकार जो आक्रामक रुख पाकिस्तान के खिलाफ दिखाती है उसी तरह कर रुख वह पाकिस्तान के ‘मददगार’ चीन के खिलाफ भी दिखाये. पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी […]
नयी दिल्ली : चीनी सेना के कथित रूप से भारतीय क्षेत्र में आने की घटनाओं से जुड़ी खबरों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि सरकार जो आक्रामक रुख पाकिस्तान के खिलाफ दिखाती है उसी तरह कर रुख वह पाकिस्तान के ‘मददगार’ चीन के खिलाफ भी दिखाये.
पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, चीन की सेना हमारे देश के क्षेत्र में घुस गयी. भाजपा सदस्य तापिर गाओ ने भी यही मुद्दा उठाया था. रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह) ने सदन में जो जवाब दिया, उससे हमारे सवालों का जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले पर स्पष्टीकरण देना चाहिए और वही आक्रामक रुख दिखाना चाहिए जो पाकिस्तान के खिलाफ दिखाती है. चौधरी ने यह भी कहा, पाकिस्तान आतंकवाद को पनाह देता है और चीन पाकिस्तान को पनाह देता है. चीन की मदद से ही पाकिस्तान बाहुबल दिखाने की कोशिश करता है. अब चीन के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाना होगा.
इससे पहले चौधरी ने चीनी सेना के कथित रूप से भारतीय क्षेत्र में आने की घटनाओं का जिक्र करते हुए लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारा रुख आक्रामक रहता है, लेकिन उसे मदद देने वाले चीन के खिलाफ सरकार का रुख नरमी वाला लगता है. उन्होंने कहा कि चीन के मामले में सरकार का रवैया हताशा पैदा करने वाला है और उसके खिलाफ इतनी नरमी क्यों है? इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैं सदन को और सदन के माध्यम से देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीमा सुरक्षा को लेकर सेनाएं पूरी तरह चौकस हैं. वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है. उन्होंने कहा, सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह जागरूक है. किसी को चिंता की आवश्यकता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




