अजित पवार ने कहा- उद्धव के साथ छह मंत्री शपथ लेंगे, डिप्टी सीएम पर अभी फैसला नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2019 4:28 PM
मुंबई : राकांपा नेता अजित पवार ने कहा है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे और छह मंत्री भी शपथ लेंगे. इनमें दो-दो मंत्री राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस से होंगे. अजित ने यह भी स्पष्ट किया कि वह यहां शिवाजी पार्क में होने वाले समारोह के दौरान बृहस्पतिवार शाम महाराष्ट्र के मंत्री […]
मुंबई : राकांपा नेता अजित पवार ने कहा है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे और छह मंत्री भी शपथ लेंगे. इनमें दो-दो मंत्री राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस से होंगे. अजित ने यह भी स्पष्ट किया कि वह यहां शिवाजी पार्क में होने वाले समारोह के दौरान बृहस्पतिवार शाम महाराष्ट्र के मंत्री के तौर पर शपथ नहीं लेंगे.
उन्होंने यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, मैं आज शपथ नहीं लूंगा. राकांपा से केवल छगन भुजबल और जयंत पाटिल मंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि शिवसेना और कांग्रेस से भी दो-दो विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. अजित ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं दिलाये जाने के चलते निराश हैं. उन्होंने कहा, मैं कहीं से भी निराश नहीं हूं. क्या आप मेरे चेहरे पर निराशा देख रहे हैं? उन्होंने कहा, उप मुख्यमंत्री पर अभी कोई फैसलानहींहुआ है.पार्टीइस मामले में शीघ्र फैसला लेगी. महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने अपनी बगावत की खबरों का भी खंडन किया.
अजित ने पिछले हफ्ते भाजपा से हाथ मिला लिया था और शनिवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी थी. हालांकि, बाद में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इसके कदम के परिणामस्वरूप राज्य में नवगठित देवेंद्र फडणवीस नीत (भाजपा)सरकार गिर गयी. उन्होंने कहा, यह कोई बगावत नहीं थी. मैं राकांपा में था, राकापां में हूं और राकांपा में रहूंगा. उन्होंने कहा कि वह शाम में अपनी चचेरी बहन एवं लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होंगे. शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने राज्य में सरकार गठन के लिए महा विकास आघाड़ी नाम से मोर्चा बनाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










