महाराष्ट्र: बोले शरद पवार- यह अजीत पवार का निजी फैसला, एनसीपी का नहीं
Updated at : 23 Nov 2019 10:00 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस ने शपथ ली. इस घटनाक्रम के बाद सब आश्चर्य में पड़ गये. एनसीपी नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली…इसके बाद पीएम मोदी और […]
विज्ञापन
मुंबई : महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस ने शपथ ली. इस घटनाक्रम के बाद सब आश्चर्य में पड़ गये. एनसीपी नेता अजित पवार ने यहां राज भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली…इसके बाद पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोनों को सोशल मीडिया पर बधाई दी.
इस घटनाक्रम पर एनसीपी चीफ शरद पवार का भी बयान आया है. उन्होंने कहा है कि यह अजीत पवार का निजी फैसला है, एनसीपी का नहीं. यह साफ करना चाहता हूं कि हम इस फैसले का समर्थन नहीं करते हैं.
आपको बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सुबह एक समारोह में दोनों को शपथ दिलायी जहां केवल आधिकारिक मीडिया ही मौजूद रही. इधर , उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद अजित पवार ने कहा कि 24 अक्टूबर को नतीजे आने से लेकर अब तक कोई पार्टी सरकार नहीं बना पा रही थी. महाराष्ट्र में किसानों के मुद्दों समेत कई दिक्कतें थी इसलिए हमने एक स्थायी सरकार बनाने का फैसला किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




