बोली शिवसेना- अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोपा, उन्होंने फोन बंद कर लिया था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Nov 2019 9:50 AM
मुंबई : महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस की वापसी के साथ ही महीने भर से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का नाटकीय रूप से अंत हो गया. सूबे में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने […]
मुंबई : महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी एनसीपी के समर्थन से मुख्यमंत्री के तौर पर एक बार फिर भाजपा के देवेंद्र फड़णवीस की वापसी के साथ ही महीने भर से चल रहे राजनीतिक गतिरोध का नाटकीय रूप से अंत हो गया.
सूबे में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कल अजीत पवार बैठक में हमसे बात नहीं कर रहे थे. उनकी बॉडी लैंग्वेज ही अलग थी, शरद पवार को भी यह महसूस हो गया था. थोड़ी देर में अजीत पवार बाहर चले गये थे और उनका फोन बंद हो गया था. इस घटनाक्रम से शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं है.
आगे संजय राउत ने कहा कि सत्ता और धन का दुरुपयोग किया गया. अंधेरे में पाप होता है, चोरी होती…जिस तरह से अंधेरे में शपथ दिलायी गयी, इससे शिवाजी महाराज के नाम को बदनाम किया गया है. उन्होंने कहा कि अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोपा, इससे शरद पवार का कोई संबंध नहीं है. यह धोखा महाराष्ट्र की जनता और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ हुआ है.
संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार संपर्क में हैं और आज मुलाकात करेंगे. एक साथ मीडिया को भी आज संबोधित कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










