बल्ला लगने से एक छात्र की मौत

मवेलिक्कारा (अलाप्पुझा) : जिले में दुर्घटनावश क्रिकेट का बल्ला लगने से 12 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई. बल्ला एक खिलाड़ी के हाथ से छूट कर उसे लग गया था. पुलिस ने बताया कि लकड़ी का एक कामचलाऊ बल्ला सिर के पीछे लगने से छठी कक्षा के नवनीत की मौत हो गई. हादसे के […]
मवेलिक्कारा (अलाप्पुझा) : जिले में दुर्घटनावश क्रिकेट का बल्ला लगने से 12 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई. बल्ला एक खिलाड़ी के हाथ से छूट कर उसे लग गया था.
पुलिस ने बताया कि लकड़ी का एक कामचलाऊ बल्ला सिर के पीछे लगने से छठी कक्षा के नवनीत की मौत हो गई. हादसे के समय वह मैदान में खेल रहा था. पुलिस ने कहा, हमें पता चला है कि एक कामचलाऊ बल्ला लगने से एक छात्र की जान चली गई. हमने मामले की जांच शुरू कर दी है.
चुनाक्कारा सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) के एक सदस्य ने बताया कि हादसे के बाद बच्चा बेहोश हो गया था.
पीटीए के सदस्य ने कहा, हमने उसे प्राथमिक उपचार दिया. वह अपनी आंख नहीं खोल पा रहा था. हम उसे अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे तालुक अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




