ePaper

अयोध्या पर सुप्रीम फैसला : जामिया में आज नहीं होगी कोई क्लास, शांति-सद्भाव बनाये रखने की अपील

Updated at : 09 Nov 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या पर सुप्रीम फैसला : जामिया में आज नहीं होगी कोई क्लास, शांति-सद्भाव बनाये रखने की अपील

नयी दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आज कोई क्लास नहीं होगी. शुक्रवार रात यह जानकारी दी गयी. सूत्रों ने बताया कि अयोध्या मामले पर शनिवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तहत प्रशासन ने यह फैसला किया है. विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया कि शनिवार और रविवार को जामिया में कोई भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आज कोई क्लास नहीं होगी. शुक्रवार रात यह जानकारी दी गयी. सूत्रों ने बताया कि अयोध्या मामले पर शनिवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तहत प्रशासन ने यह फैसला किया है.

विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया कि शनिवार और रविवार को जामिया में कोई भी क्लास नहीं ली जाएगी. इस संवेदनशील मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कुलपति नजमा अख्तर ने शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ अयोध्या के राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में शनिवार को अपना बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाने जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से शुक्रवार की शाम यह जानकारी दी गयी कि शनिवार को अयोध्‍या मामले पर फैसला आ जाएगा. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ यह ऐतिहासिक फैसला सुबह साढ़े दस बजे सुनायेगी.

पीठ ने 16 अक्तूबर को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी. संविधान पीठ के अन्य सदस्यों में जस्टिस एसए बोबडे,जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola