बक्सर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , छापेमारी में जेसीबी समेत तीन वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बक्सर के सोहनीपट्टी स्थित सिगरही पोखरा में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ टाउन थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं. मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Bihar News:(ओंकार नाथ मिश्र) बक्सर शहर के सोहनीपट्टी स्थित प्राचीन सिगरही पोखरा में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ टाउन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से इलाके में खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सिगरही पोखरा में अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी. अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया.

हिरासत में लिए गए लोगों का दावा

पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि वे अवैध खनन नहीं कर रहे थे, बल्कि नगर परिषद द्वारा जारी “वर्क ऑर्डर” के तहत वहां कार्य कर रहे थे. इस दावे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

नगर परिषद के दस्तावेजों की जांच

हिरासत में लिए गए लोगों के बयान के बाद पुलिस अब नगर परिषद से संपर्क कर दस्तावेजों और कथित वर्क ऑर्डर की सत्यता की जांच कर रही है. टाउन थानाध्यक्ष ने कहा कि यदि जांच में वैध अनुमति पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, लेकिन यदि वर्क ऑर्डर की आड़ में अवैध खनन का मामला सामने आया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही गई है.

Also Read:कैमूर मे हत्याकांड में बड़ा खुलासा: पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, भाई ने ही रची थी साजिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन