जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने के लिये जन आंदोलन करेगी कांग्रेस
Updated at : 05 Nov 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

जम्मूः कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने के लिये जन आंदोलन की तैयारी में जुटी है. पार्टी ने भाजपा नीत सरकार पर भूतपूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य की जनता की चिंताओं को लेकर आंखें मूंदने का आरोप लगाया. गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से […]
विज्ञापन
जम्मूः कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल कराने के लिये जन आंदोलन की तैयारी में जुटी है. पार्टी ने भाजपा नीत सरकार पर भूतपूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य की जनता की चिंताओं को लेकर आंखें मूंदने का आरोप लगाया.
गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेकर उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित करने की घोषणा की थी, जो 31 अक्टूबर को अस्तित्व में आ गए. इस विभाजन का अर्थ है कि केन्द्र सरकार उपराज्यपाल के जरिये केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था और पुलिस पर सीधा नियंत्रण रखेगी.
जम्मू (शहरी) जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष विक्रम मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर सिर्फ "प्रशासनिक इकाई" बनकर रह गया है और इसका गौरव छीन लिया गया है. मल्होत्रा ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में एक बैठक के दौरान कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को बहाल करने के लिये केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने की खातिर जन आंदोलन की तैयारी में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




