ePaper

संघ कार्यकर्ता ने दी महिला से रेप की धमकी!

Updated at : 03 Aug 2014 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
संघ कार्यकर्ता ने दी महिला से रेप की धमकी!

नयी दिल्‍ली : संघ के एक कार्यकर्ता ने महिला को रेप की धमकी दी है. खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताने वाले एक शख्‍स ने फेसबुक वॉल पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति की सचिव को रेप की धमकी दी. शख्‍स ने महिला की पोस्‍ट परकॉमेंटकरते हुए कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ सोच रखने वाली […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : संघ के एक कार्यकर्ता ने महिला को रेप की धमकी दी है. खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताने वाले एक शख्‍स ने फेसबुक वॉल पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति की सचिव को रेप की धमकी दी. शख्‍स ने महिला की पोस्‍ट परकॉमेंटकरते हुए कहा कि सनातन धर्म के खिलाफ सोच रखने वाली उन जैसी महिला के साथ रेप होना ही चाहिए. उस शख्‍स ने आगे लिखा कि अगर रेप हो रहा है तो गलत नहीं हो रहा.

शख्‍स का नाम वी आर भट बताया जा रहा है. भट ने अपने को कर्नाटक में आरएसएस का कार्यकर्ता बताया है. इधर इस मामले के सामने आने के बाद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. और उससे पूछताछ की जा रही है. इधर खबर आने के बाद आरएसएस ने शख्‍स को कार्यकर्ता मानने से इनकार कर दिया है. एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार वंचित तबके के लिए काम करने वाली महिला प्रभा ने अपने फेसबुक वॉल पर पुजारियों और राजनीति के बारे में लिखा. इस पर भट ने कॉमेंट करते हुए अभ्रद टिप्‍पणी की. हालांकि कुछ देर के बाद उसने अपने वॉल से उस कमेंट को हटा दिया. लेकिन तब तक बहुत सारे लोगों ने उसे शेयर कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola