ePaper

प्रकाश पर्व : 90 से अधिक देशों के दूतावास प्रमुख मंगलवार को जायेंगे स्वर्ण मंदिर

Updated at : 19 Oct 2019 9:41 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश पर्व : 90 से अधिक देशों के दूतावास प्रमुख मंगलवार को जायेंगे स्वर्ण मंदिर

नयी दिल्ली : सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व से संबंधित समारोहों में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली स्थित 90 से अधिक देशों के दूतावास प्रमुखों के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाने की उम्मीद है. केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दुनिया भर में गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती मनाने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व से संबंधित समारोहों में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली स्थित 90 से अधिक देशों के दूतावास प्रमुखों के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर जाने की उम्मीद है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दुनिया भर में गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती मनाने के फैसले के बाद भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) ने नयी दिल्ली स्थित विदेशी दूतावासों के प्रमुखों को मंगलवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नयी दिल्ली स्थित दूतावासों के 90 से अधिक प्रमुखों के अमृतसर जाने की उम्मीद है. यात्रा का आयोजन आईसीसीआर द्वारा पंजाब सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सहयोग से किया जा रहा है. बयान में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे दूतावास प्रमुखों के साथ जायेंगे. इसमें कहा गया, गुरु नानक देव की शिक्षाओं में प्रेम, शांति, समानता और भाईचारे की सार्वभौमिक अपील है और ये (शिक्षाएं) आध्यात्मिकता, मानवता, भक्ति और सच्चाई का संदेश देती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola