ePaper

तहसीन और जिया अब भी आतंकवादी हमले की रच रहे हैं साजिश

Updated at : 02 Aug 2014 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
तहसीन और जिया अब भी आतंकवादी हमले की रच रहे हैं साजिश

नयी दिल्ली:एनआइए ने शुक्रवार को कहा विशेष अदालत से कहा कि इंडियन मुजाहिद्दीन के संदिग्ध आतंकवादी तहसीन अख्तर और जिया-उर-रहमान पाकिस्तान में अपने आकाओं की मदद से अब भी भारत में विभिन्न जाने माने स्थानों और विशेष तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं. हालांकि, जांच एजेंसी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:एनआइए ने शुक्रवार को कहा विशेष अदालत से कहा कि इंडियन मुजाहिद्दीन के संदिग्ध आतंकवादी तहसीन अख्तर और जिया-उर-रहमान पाकिस्तान में अपने आकाओं की मदद से अब भी भारत में विभिन्न जाने माने स्थानों और विशेष तौर पर राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं.

हालांकि, जांच एजेंसी ने इस बात का ब्योरा नहीं दिया कि इस साल मार्च में अपनी गिरफ्तारी के बाद से एनआइए, एनआइए की हैदराबाद इकाई और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ में रहने के बावजूद कैसे दोनों आरोपी आतंकवादी हमला करने की साजिश रच रहे हैं.

एनआइए ने जांच की अवधि 90 से बढ़ा कर 180 दिन करने की मांग की. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जिला न्यायाधीश आयी एस मेहता को सूचित किया कि उन्होंने इंडियन मुजाहिद्दीन के लोगों के खिलाफ भरोसेमंद सूचना जुटाने के लिए नेपाल को अनुरोध पत्र भेजा है और यूएई में सक्षम प्राधिकारों से संपर्क किया है, क्योंकि आरोपियों को आतंकवादी कृत्यों के लिए वहां से धन मिलता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola