शेख हसीना से मिले मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उपस्थित थीं. हसीना से […]
नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से रविवार को मुलाकात की और दोनों देशों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस डेढ़ घंटे तक चली बैठक में उपस्थित थीं. हसीना से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, शेख हसीना जी से मुलाकात हुई जिनसे दोबारा मिलने की काफी समय से इच्छा थी. गहरे निजी नुकसान एवं बुरे वक्त से उबरने की उनकी ताकत और बहादुरी एवं दृढ़ता से अपने विचारों के लिए उनका संघर्ष हमेशा से मेरे लिए एक प्रेरणा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




