ePaper

अयोध्या विवाद : बहस के लिए अब 17 अक्तूबर तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन की अवधि कम की

Updated at : 04 Oct 2019 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या विवाद : बहस के लिए अब 17 अक्तूबर तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन की अवधि कम की

नयी दिल्ली : अयोध्या विवाद की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस मामले में बहस 17 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाये. इससे पहले कोर्ट ने बहस के लिए 18 अक्तूबर तक का समय दिया था. गौरतलब है कि अयोध्या विवाद की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अयोध्या विवाद की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस मामले में बहस 17 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाये. इससे पहले कोर्ट ने बहस के लिए 18 अक्तूबर तक का समय दिया था.

गौरतलब है कि अयोध्या विवाद की सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ कर रही हैं. गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर को समाप्त हो रहा है. कोर्ट ने 17 अक्टूबर तक सभी पक्षों को दलील समाप्त करने का आदेश दिया है, फैसले के लिए न्यायालय को एक महीने का समय मिलेगा.

अयोध्या विवाद के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट प्रतिदिन इस मामले की सुनवाई कर रहा है. हिंदू पक्ष की दलील पहले ही समाप्त हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola