ePaper

महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, फडणवीस के खिलाफ इसे मिला टिकट

Updated at : 04 Oct 2019 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, फडणवीस के खिलाफ इसे मिला टिकट

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. पार्टी ने पहले 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की फिर किसान कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को सकोली विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया. कांग्रेस की चौथी सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 20 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. पार्टी ने पहले 19 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की फिर किसान कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले को सकोली विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया.
कांग्रेस की चौथी सूची में सबसे प्रमुख नाम नागपुर के स्थानीय नेता आशीष देशमुख का है जिन्हें नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ टिकट दिया गया है. पार्टी की चौथी सूची में दो सीटें नन्दूरबार और सिलोड से उम्मीदवार बदले गए हैं.
इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली, गत मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी और बुधवार देर रात 20 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी.
पार्टी अब तक कुल 141 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है. वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली थी लेकिन छोटे दलों के लिए छोड़ी गई सीटों पर बात नहीं बन पाने के बाद उसने 140 से अधिक सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया. राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola