ePaper

रक्षा मंत्री राजनाथ आठ अक्तूबर को पेरिस में राफेल विमान में उड़ान भरेंगे

Updated at : 03 Oct 2019 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ आठ अक्तूबर को पेरिस में राफेल विमान में उड़ान भरेंगे

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्तूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे. अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्तूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्तूबर को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्तूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे. अधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्तूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिए पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्तूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जायेगा. फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं. सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे. कार्यक्रम में फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ-साथ रफाल की निर्माण कंपनी डसो एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा करेंगे.

सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक उच्चस्तरीय दल फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय के लिए पहले से ही पेरिस में है. भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए करार किया था. यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola