संजय निरूपम पार्टी नेतृत्व से नाराज, बोले- नहीं करूंगा कांग्रेस के लिए प्रचार

Updated at : 03 Oct 2019 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
संजय निरूपम पार्टी नेतृत्व से नाराज, बोले- नहीं करूंगा कांग्रेस के लिए प्रचार

मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में दरार बढ़ती जा रही है. पार्टी के पूर्व प्रमुख संजय निरूपम ने अपने द्वारा सुझाये गये नाम को खारिज किये जाने के बाद गुरुवार को घोषणा की कि वह कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल नहीं होंगे. पूर्व सांसद ने यह […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में दरार बढ़ती जा रही है. पार्टी के पूर्व प्रमुख संजय निरूपम ने अपने द्वारा सुझाये गये नाम को खारिज किये जाने के बाद गुरुवार को घोषणा की कि वह कांग्रेस के प्रचार अभियान में शामिल नहीं होंगे.

पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व उनसे जिस तरह का व्यवहार कर रहा है, उसे देखते हुए वह दिन दूर नहीं जब वह पार्टी को अलविदा कह देंगे. निरूपम ने पार्टी के किसी नेता का नाम लिये बिना टि्वटर पर कहा, ऐसा प्रतीत होता है पार्टी मेरी सेवाएं अब और नहीं चाहती. मैंने विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई में सिर्फ एक नाम सुझाया था. सुना है कि इसे भी खारिज कर दिया गया है. जैसा कि मैं पार्टी नेतृत्व को पूर्व में बता चुका था, ऐसी स्थिति में मैं चुनाव प्रचार में भाग नहीं लूंगा. यह मेरा अंतिम फैसला है.

उन्होंने उस व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख नहीं किया जिसे वह उम्मीदवार बनवाना चाहते थे. पार्टी नेताओं के एक तबके की शिकायत के बाद निरूपम को इस साल लोकसभा चुनाव से पहले मार्च में मुंबई कांग्रेस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था. उनके खिलाफ शिकायत की गयी थी कि वह एकतरफा ढंग से काम करते हैं. निरूपम की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का प्रमुख बनाया गया था. हालांकि, देवड़ा ने आम चुनाव में पार्टी की हार के बाद पिछले महीने पद से इस्तीफा दे दिया था. पार्टी लोकसभा चुनाव में मुंबई की छह सीटों में से एक पर भी चुनाव नहीं जीत पायी थी. वर्तमान में मुंबई कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola