चार वर्षीय बेटे को बार-बार थप्पड़ मारने पर पिता गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2019 10:35 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबईः मुंबई में चूनाभट्टी पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने चार साल के बच्चे को कथित तौर पर बार-बार थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. चूनाभट्टी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक पगारे ने कहा कि 30 वर्षीय अजरूद्दीन कुतबुद्दीन शेख को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल […]
विज्ञापन
मुंबईः मुंबई में चूनाभट्टी पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने चार साल के बच्चे को कथित तौर पर बार-बार थप्पड़ मारने के मामले में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
चूनाभट्टी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक पगारे ने कहा कि 30 वर्षीय अजरूद्दीन कुतबुद्दीन शेख को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया,वीडियो से हमने कसाईवाड़ा क्षेत्र की इस जगह की पहचान की.
शेख ने बताया कि उसने बच्चे को इसलिए मारा क्योंकि बच्चा लगातार रो रहा था. यह वीडियो शेख की पत्नी ने बनाया है. शेख पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




