ePaper

पीएम मोदी के जन्‍मदिन से पहले वाराणसी में मनायी गयी दिवाली

Updated at : 16 Sep 2019 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्‍मदिन से पहले वाराणसी में मनायी गयी दिवाली

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. मोदी के जन्‍मदिन से एक दिन पहले उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिवाली मनायी गयी. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीप जलाये गये. इससे पहले सोमवार को यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मोदी के […]

विज्ञापन

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 69वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. मोदी के जन्‍मदिन से एक दिन पहले उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिवाली मनायी गयी.

लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीप जलाये गये. इससे पहले सोमवार को यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में लगाई गयी प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और उनके नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है. पार्टी ने मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक चलने वाले सेवा सप्ताह के अन्तर्गत इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola