ePaper

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रतुल पुरी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई गयी

Updated at : 16 Sep 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में रतुल पुरी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई गयी

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता-वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुडे़ धनशोधन के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत सोमवार को तीन दिन बढ़ा दी. विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने ईडी को पुरी से तीन दिन तक और पूछताछ की अनुमति दी. पुरी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता-वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुडे़ धनशोधन के एक मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत सोमवार को तीन दिन बढ़ा दी.

विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने ईडी को पुरी से तीन दिन तक और पूछताछ की अनुमति दी. पुरी को चार सितंबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था और उनकी हिरासत आज खत्म हो रही थी. धनशोधन का मामला इटली स्थित फिनमेकेनिका की ब्रिटिश सहायक कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में हुयी कथित अनियमितताओं के बाद दर्ज किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola