दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर हुए साइबर क्राइम के शिकार, क्रेडिट कार्ड से उड़ाए हजारों

नयी दिल्लीः केवल आम आदमी ही नहीं, पुलिस भी साइबर क्राइम का शिकार हो रही है. ताजा मामला दिल्ली का है. दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर अतुल कटियार क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं. उनके क्रेडिट कार्ड से किसी ने करीब 28 हजार रुपये उड़ा दिए. यह वाकया उस वक्त हुआ जब ज्वाइंट […]
नयी दिल्लीः केवल आम आदमी ही नहीं, पुलिस भी साइबर क्राइम का शिकार हो रही है. ताजा मामला दिल्ली का है. दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर अतुल कटियार क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं. उनके क्रेडिट कार्ड से किसी ने करीब 28 हजार रुपये उड़ा दिए. यह वाकया उस वक्त हुआ जब ज्वाइंट कमिश्नर अपने ऑफिस पुलिस हेडक्वार्टर में बैठे हुए थे, तभी उनको क्रेडिट कार्ड का पैसा कटने का दो मैसेज आया.
इस धोखाधड़ी के बाद ज्वाइंट कमिश्नर अतुल कटियार ने साइबर क्राइम यूनिट में शिकायत दर्ज करा दी है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
जांच में अब तक पता चला है कि बदमाशों ने शिकायतकर्ता के कार्ड को ब्लॉक करने के बाद भी 20,000 रुपये की लेनदेन करने की कोशिश की. वर्तमान में दिल्ली में तैनात जेसीपी, अतुल कटियार ने 9 अगस्त को अपनी शिकायत दर्ज की थी. अतुल ने बताया कि उन्होंने कभी अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन फिर भी अकाउंट से पैसे उड़ा लिए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




