ePaper

सोनिया का मोदी सरकार पर निशाना- राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला, लेकिन किसी को डराया नहीं

Updated at : 22 Aug 2019 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सोनिया का मोदी सरकार पर निशाना- राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला, लेकिन किसी को डराया नहीं

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला था, लेकिन उन्होंने इस ताकत का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए कभी नहीं किया. सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित एक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि राजीव गांधी को विशाल बहुमत मिला था, लेकिन उन्होंने इस ताकत का इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए कभी नहीं किया.

सोनिया ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा, राजीव गांधी विशाल बहुमत से जीत कर आये थे, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल लोगों को डराने-धमकाने के लिए नहीं किया. सोनिया की यह टिप्पणी पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में आयी है. दरअसल, सीबीआई ने चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया से संबंधित मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया. गौरतलब है कि दिल्ली की सीबीआई कोर्ट ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में चिदंबरम को गुरुवारवार को चार दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है.

चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि वह आशा करते हैं कि जांच एजेंसियां कानून का सम्मान करेंगी. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए सोनिया ने कहा, राजीव गांधी मजबूत, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प रखते थे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर देश के कोने-कोने तक जाकर यह संदेश दिया कि भारत की विविधता का उत्सव मनाकर ही देश को मजबूत बना सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola