370 पर पाक को फिर झटका रूस का भी दखल से इंकार, अलग-थलग पड़ा पाक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2019 2:00 AM
नयी दिल्ली/मॉस्को : जम्मू-कश्मीर में ताजा बदलाव के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. एक तरफ उसने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय रिश्ते समाप्त करने की बात कही, तो दूसरी तरफ विश्व की बड़ी शक्तियों से दखल देने की मांग कर रहा है. हालांकि, उसे अब तक निराशा ही हाथ लगी है. अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, चीन […]
नयी दिल्ली/मॉस्को : जम्मू-कश्मीर में ताजा बदलाव के बाद पाकिस्तान बौखला गया है. एक तरफ उसने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय रिश्ते समाप्त करने की बात कही, तो दूसरी तरफ विश्व की बड़ी शक्तियों से दखल देने की मांग कर रहा है. हालांकि, उसे अब तक निराशा ही हाथ लगी है. अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, चीन के बाद अब रूस ने अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने को भारत का आंतरिक मामला माना है. रूस के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत ने जम्मू -कश्मीर के दर्जे में बदलाव व उसका दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन भारतीय गणतंत्र के संविधान के ढांचे के तहत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










