ePaper

उत्तराखंड: कहीं खाई में गिरी बस तो कहीं आ गिरा बड़ा बोल्डर, 12 की मौत, कई घायल

Updated at : 06 Aug 2019 10:26 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तराखंड: कहीं खाई में गिरी बस तो कहीं आ गिरा बड़ा बोल्डर, 12 की मौत, कई घायल

देहरादून: टिहरी गहढ़वाल के कांसगली में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस गहरे गॉर्ज में गिर गयी. हादसे में 7 बच्चों के मौत की खबर है वहीं कई बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में तकरीबन 18 स्कूली बच्चे सवार थे. बस बच्चों को लेकर स्कूल जा […]

विज्ञापन

देहरादून: टिहरी गहढ़वाल के कांसगली में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस गहरे गॉर्ज में गिर गयी. हादसे में 7 बच्चों के मौत की खबर है वहीं कई बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बस में तकरीबन 18 स्कूली बच्चे सवार थे. बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस गहरे गॉर्ज में जा गिरी.

जानकारी के मुताबिक एसडीआरएफ की टीम ने जाकर राहत और बचाव कार्य चलाया. घायल बच्चों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. आपदा प्रबंधन विभाग ने घटना की जानकारी दी.

बस पर आ गिरा विशाल बोल्डर

वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाइवे से भी एक हादसे की खबर आई है. बद्रीनाथ हाइवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन में एक बड़ा बोल्डर बस पर आ गिरा जिससे पांच यात्रियों की मौत हो गयी वहीं कई लोग घायल हो गए. पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और राहत तथा बचाव अभियान जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola