ePaper

मॉडल ने आइपीएस पर लगाये रेप के आरोप

Updated at : 25 Jul 2014 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
मॉडल ने आइपीएस पर लगाये रेप के आरोप

मुंबई:एक मॉडल ने महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी पर रेप का आरोप लगाया. जिसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी. सहायक पुलिस आयुक्त रमेश लोखारे ने कहा,‘पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील परासकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मॉडल ने शिकायत की थी कि परासकर ने उसका यौन उत्पीड़न किया.’ मॉडल ने […]

विज्ञापन

मुंबई:एक मॉडल ने महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी पर रेप का आरोप लगाया. जिसके बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी. सहायक पुलिस आयुक्त रमेश लोखारे ने कहा,‘पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील परासकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मॉडल ने शिकायत की थी कि परासकर ने उसका यौन उत्पीड़न किया.’

मॉडल ने आरोप लगाया है कि परासकर ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया. इसमें एक बार होटल में हुआ उसके साथ यौन दुराचार भी शामिल है. परासकर कुछ समय पहले तक मुंबई में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी क्षेत्र) थे. फिलहाल वह पुलिस उपमहानिरीक्षक (सिविल राइट्स संरक्षण इकाई) हैं. इस आरोप के सिलसिले में परासकर से संपर्क नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola