जम्मू-कश्मीर में 35ए के मुद्दे पर फारुक-महबूबा एकजुट, अब्दुल्ला बुलायेंगे सर्वदलीय बैठक

नयी दिल्ली : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि मैं सर्वदलीय बैठक को लेकर सकारात्मक हूं और मैं इसी सप्ताह सर्वदलीय बैठक आयोजित करूंगा. फारुक अब्दुल्ला ने उक्त बातें महबूबा मुफ्ती के उस ट्वीट पर कही, जिसमें महबूबा ने फारुक अब्दुल्ला से आल पार्टी मीटिंग बुलाने को कहा था. ज्ञात हो […]
नयी दिल्ली : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि मैं सर्वदलीय बैठक को लेकर सकारात्मक हूं और मैं इसी सप्ताह सर्वदलीय बैठक आयोजित करूंगा. फारुक अब्दुल्ला ने उक्त बातें महबूबा मुफ्ती के उस ट्वीट पर कही, जिसमें महबूबा ने फारुक अब्दुल्ला से आल पार्टी मीटिंग बुलाने को कहा था.
गौरतलब है कि आज श्रीनगर के पांच जोनल पुलिस अधीक्षकों से शहर में स्थित मस्जिदों और उनकी प्रबंध समितियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है . इससे एक बार फिर ये कयास तेज हो गए हैं कि आने वाले समय में जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे के संदर्भ में कुछ बड़े फैसले किये जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




