ePaper

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, 10 दिन के मासूम की मौत, कई घायल

Updated at : 29 Jul 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, 10 दिन के मासूम की मौत, कई घायल

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया. पुंछ जिले में कृष्णा घाटी , मेंढर और मनकोट सेक्टर में फायरिंग कर भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. रविवार को पाकिस्तान की तरफ से की गई इस गोलीबारी में एक 10 दिन के बच्चे की मौत हो […]

विज्ञापन
जम्मूः जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया. पुंछ जिले में कृष्णा घाटी , मेंढर और मनकोट सेक्टर में फायरिंग कर भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया. रविवार को पाकिस्तान की तरफ से की गई इस गोलीबारी में एक 10 दिन के बच्चे की मौत हो गयी वहीं कुछ लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में उपचार चल रहा है.

भारतीय सेना ने भी पाक को मुंहतोड़ जवाब दिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीमा-पार से की गई गोलीबारी में कई आवासीय मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए.
गौरतलब है कि 22 जुलाई को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में एक भारत का सैनिक शहीद हो गया था, जबकि 20 जुलाई को पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की एक अन्य घटना में एक असैन्य नागरिक घायल हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola