ePaper

महाराष्ट्र: भारी बारिश के बीच आपस में टकराई तीन कारें, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Updated at : 24 Jul 2019 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र: भारी बारिश के बीच आपस में टकराई तीन कारें, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

मुबंई: बुधवार तड़के अंधेरी इलाके में तीन कारें आपस में टकरा गयी. इस दुर्घटना में तीनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में कार सवार 8 लोगों को गंभीर चोट आयी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मुंबई में भारी बारिश की वजह से […]

विज्ञापन

मुबंई: बुधवार तड़के अंधेरी इलाके में तीन कारें आपस में टकरा गयी. इस दुर्घटना में तीनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घटना में कार सवार 8 लोगों को गंभीर चोट आयी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में भारी बारिश की वजह से दृश्यता काफी कम है और इसी वजह से ये हादसा हुआ. बृह्नमुबंई महानगरपालिका द्वारा किये गए एक ट्वीट में जानकारी दी गई है कि आने वाले दिनों में भी शहर में भारी बारिश की संभावना है. इस समय भी मुंबइ के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola