संसद में सरकार ने कहा, पिछले तीन साल के दौरान देश में नहीं खोला गया एक भी AIIMS
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2019 7:41 PM
नयी दिल्ली : सरकार ने संसद में कहा कि पिछले तीन साल के दौरान देश में कोई नया एम्स नहीं खोला गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के विभिन्न […]
नयी दिल्ली : सरकार ने संसद में कहा कि पिछले तीन साल के दौरान देश में कोई नया एम्स नहीं खोला गया है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मंगलवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के विभिन्न स्थानों पर 21 नए एम्स स्थापित करने की मंजूरी दी थी.
इसे भी देखें : देशभर में बनेंगे 22 नये एम्स
उन्होंने कहा कि मंजूर एम्स में से पटना (बिहार), रायपुर (छत्तीसगढ़), भोपाल (मध्यप्रदेश), भुवनेश्वर (ओड़िशा), जोधपुर (राजस्थान) और ऋषिकेश (उत्तराखंड) में छह नये एम्स का परिचालन शुरू किया जा चुका है. चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रायबरेली और गोरखपुर तथा आंध्रप्रदेश के मंगलापुरी में एम्स में 2018-19 से ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गयी हैं.
उन्होंने बताया कि मंगलापुरी और नागपुर में नये एम्स में एमबीबीएस बैच अकादमिक सत्र 2018-19 से शुरू किया गया था. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत समय सीमा के अनुसार नये एम्स का काम तेजी से पूरा करने के लिए सभी संभव कदम उठाये जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










