पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए देशवासियों से मांगे सुझाव

Updated at : 19 Jul 2019 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण के लिए देशवासियों से मांगे सुझाव

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने भाषण के संबंध में लोगों से शुक्रवार को सुझाव मांगे. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे अपने 15 अगस्त के भाषण में आप सभी के बहुमूल्य सुझावों को शामिल करने में खुशी होगी. उन्होंने देशवासियों से सुझाव देने की अपील करते […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अपने भाषण के संबंध में लोगों से शुक्रवार को सुझाव मांगे. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मुझे अपने 15 अगस्त के भाषण में आप सभी के बहुमूल्य सुझावों को शामिल करने में खुशी होगी. उन्होंने देशवासियों से सुझाव देने की अपील करते हुए कहा कि लाल किले की प्राचीर से 130 करोड़ भारतीय आपके विचार सुनेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि आप नमो एप पर विशेष रूप से बनाए गए ओपन फोरम में अपना सुझाव दें. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से उनका यह पहला भाषण होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola