प्रियंका ने आदित्यनाथ को चिट्ठी लिख सुरक्षा कम करने का किया अनुरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 10:54 PM
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि राज्य की उनकी यात्रा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए उनकी सुरक्षा कम से कम रखी जाए. योगी को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, राज्य की मेरी यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की […]
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि राज्य की उनकी यात्रा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए उनकी सुरक्षा कम से कम रखी जाए.
योगी को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा, राज्य की मेरी यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की मैं सराहना करती हूं लेकिन इससे लोगों को बहुत असुविधा होती है और इससे मुझे परेशानी होती है.
उन्होंने कहा, चूंकि मैं लोगों की सेवक हूं इसलिए मेरे कारण किसी को असुविधा नहीं होनी चाहिए. प्रियंका ने अपनी और अपनी मां एवं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की जून में रायबरेली की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके काफिले में 22 वाहन थे जिससे लोगों को असुविधा हुई.
उन्होंने कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं होती क्योंकि एक सुरक्षा वाहन उनके साथ चलता है. उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा कम करने का अनुरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










