दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , श्रीनगर से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बसीर अहमद को दबोचा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बसीर अहमद को दबोच लिया है. दिल्ली पुलिस ने बसीर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. मुखबिर की सूचना पर स्पेशल सेल ने मंगलवार को बसीर अहमद को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बसीर अहमद को दबोच लिया है. दिल्ली पुलिस ने बसीर पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
Delhi Police Special Cell has arrested JeM terrorist Basir Ahmad from Jammu & Kashmir's Srinagar. Police has announced a reward of Rs 2 lakh on his arrest. pic.twitter.com/IFbaJaGnew
— ANI (@ANI) July 16, 2019
मुखबिर की सूचना पर स्पेशल सेल ने मंगलवार को बसीर अहमद को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जा रही है. पिछले महीने 22 जून को बारामूला जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मदका एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था. बारामूला जिले के उरी क्षेत्र के बोनियार इलाके में मारे गए आतंकवादी की पहचान लुकमान के तौर पर हुई थी.
आतंकवादियों और राष्ट्रीय राइफल्स व राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी, जिसमें लुकमान को मार दिया गया था.फिलहाल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम आतंकी से पूछताछ में जुटी है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




