ePaper

तबरेज अंसारी से जुड़ा वीडियो शेयर करने पर टिकटॉक सेलिब्रिटी पर मामला दर्ज

Updated at : 09 Jul 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
तबरेज अंसारी से जुड़ा वीडियो शेयर करने पर टिकटॉक सेलिब्रिटी पर मामला दर्ज

मुंबई: झारखंड के सरायकेला खरसावां में जून महीने में सुर्खियों में रहा तबरेज अंसारी का मुद्दा एकबार फिर गर्मा गया है. मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने टिक-टॉक सेलिब्रिटी हसनैन खान सहित कुछ अन्य लोगों पर तबरेज अंसारी से जुड़ा विवादास्पद वीडियो और डायलॉग शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस की […]

विज्ञापन

मुंबई: झारखंड के सरायकेला खरसावां में जून महीने में सुर्खियों में रहा तबरेज अंसारी का मुद्दा एकबार फिर गर्मा गया है. मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने टिक-टॉक सेलिब्रिटी हसनैन खान सहित कुछ अन्य लोगों पर तबरेज अंसारी से जुड़ा विवादास्पद वीडियो और डायलॉग शेयर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. पुलिस की छानबीन जारी है.

इस वीडियो में हसनैन खान समेत कुछ युवा तबरेज अंसारी से जुड़े मामले को लेकर एक वीडियो में भड़काऊ बातें कह रहे हैं. साइबर सेल ने इस मामले को लेकर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. संबंधित वीडियो को टिकटॉक से भी हटा दिया गया है. इतना ही नहीं वीडियो में दिख रहे यूजर्स का अकाउंट भी टिकटॉक ने डिलीट कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola