मलयेशियाई विमान हादसा: 90 सेकण्‍ड की दूरी पर था एयर इंडिया का विमान

Updated at : 20 Jul 2014 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
मलयेशियाई विमान हादसा: 90 सेकण्‍ड की दूरी पर था एयर इंडिया का विमान

नयी दिल्ली: जिस रुट पर आतंकियों ने मलयेशियाई एयरलाइंस विमान को मिसाइल से निशाना बनाया उसी रुट से भारत का विमान महज कुछ सेकण्‍ड पहले गुजरा था. अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार एयर इंडिया का विमान 90 सेकण्‍ड की दूरी पर था. खबर के अनुसार घटना के महज 25किलोमीटरकी दूरी पर एयर इंडिया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जिस रुट पर आतंकियों ने मलयेशियाई एयरलाइंस विमान को मिसाइल से निशाना बनाया उसी रुट से भारत का विमान महज कुछ सेकण्‍ड पहले गुजरा था. अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के अनुसार एयर इंडिया का विमान 90 सेकण्‍ड की दूरी पर था. खबर के अनुसार घटना के महज 25किलोमीटरकी दूरी पर एयर इंडिया का विमान अपने हवाई सफर पर था.

* मोदी भी थे खतरे में

मलयेशियाई विमान हादसे के बाद यह भी खबर सामने आ रही थी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान भी इसी रूट से कुछ देर पहले उड़ान भरा था. हालांकि भारत के नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने उस खबर का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान यूक्रेन में फंस सकता है. सोशल साइट्स और न्‍यूज चैनलों में खबर आ रही थी क‍ि रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमिर पुतिन भी विद्रोहियों के निशाने पर हैं और साथ ही जिस रूट पर हादसा हुआ है उसी रूट से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान गुजरा. खबर आ रही थी कि इससे मोदी की सुरक्षा में खतरा उत्‍पण हो सकता है.

* यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से नहीं उड़ेगा भारतीय विमान

मलयेशियाई एयरलाइंस के एक विमान को उग्रवादियों द्वारा मार गिराये जाने की घटना के बाद ने भारत ने एयर इंडिया और जेट एयरवेज को पूर्वी यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से गुजरेंगे से मना किया है. केवल भारत ही नहीं अन्‍य देशों ने भी अपने-अपने विमान को हिदायत दी है कि यूक्रेन की सीमा के ऊपर से विमान को न उड़ायें.

खबर है कि डीजीसीए ने एयर इंडिया और जेट एयरवेज को पूर्वी यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से गुजरेंगे से मना किया है. एयर इंडिया और जेट एयरवेज को निर्देश दिया गया है कि वे यूरोप और उत्तर अमेरिका के लिए जाने के दौरान यूक्रेन के हवाई क्षेत्र से गुजरने से बचें.

* आतंकियों ने मिसाइल हमला कर गिराया था विमान

उल्लेखनीय है कि मलेशियाई एयरलाइंस के विमान एमएच-17 बोइंग 777 को आतंकियों ने मिसाइल से उड़ा दिया था. इस हादसे में 283 यात्री और 15 चालक दल की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि घटना के 40 मिनट बाद उसी रुट से रुस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुजरे थे.

गौरतलब है कि आतंकियों ने रूस की सीमा के नजदीक युद्ध प्रभावित यूक्रेन में मलेशियाई एयरलाइंस के प्लेन को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइस से गिरा दिया था. मलेशियाई एयरलाइंस के विमान को उड़ाने की घटना से दो घंटे पहले ही एयर इंडिया के विमान ने जर्मनी के फ्रेंकफर्ट से उड़ान भरी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola