अंबाला में पक्षी से टकराया IAF का जगुआर विमान, पायलट ने करायी इमरजेंसी लैंडिंग
Updated at : 27 Jun 2019 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

अंबालाःहरियाणा के अंबाला एयरबेस से गुरुवार सुबह उड़े भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा. उड़ान के कुछ समय बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया. इसके बाद विमान की आपात लैंडिग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक जब विमान से पक्षी टकराया तो उसका एक इंजन फेल हो गया, इसके बाद […]
विज्ञापन
अंबालाःहरियाणा के अंबाला एयरबेस से गुरुवार सुबह उड़े भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा. उड़ान के कुछ समय बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया. इसके बाद विमान की आपात लैंडिग करानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक जब विमान से पक्षी टकराया तो उसका एक इंजन फेल हो गया, इसके बाद पायलट द्वारा इंजन बंद कर दिया गया.
IAF Sources: An IAF Jaguar pilot jettisoned fuel tanks of his aircraft after one of the engines failed after being hit by a bird, pilot managed to land back safely at the Ambala air base. Small practice bombs jettisoned by his aircraft have also been recovered.
— ANI (@ANI) June 27, 2019
इंजन फेल होने के बाद विमान की पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग करायी. पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान में लगे हुए अतिरिक्त फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को नीचे गिरा दिया. जिसके बाद विमान की अंबाला एयरफोर्स बेस पर सुरक्षित लैंडिंग हो गयी. विमान से गिराए गए फ्यूल टैंक और ट्रेनिंग बम को बरामद कर लिया गया है.
बता दें कि हाल ही में गुजरात के कच्छ जिले में एक जगुआर एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया था. एयरक्राफ्ट ने जामनगर से उड़ान भरी थी. हादसे में पायलट संजय चौहान शहीद हो गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




