मुंबई : लोटस बिजनेस पार्क की छत पर फंसे 20 दमकलकर्मी, हेलीकॉप्टर के जरिये बचाव कार्य

Published at :18 Jul 2014 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई : लोटस बिजनेस पार्क की छत पर फंसे 20 दमकलकर्मी, हेलीकॉप्टर के जरिये बचाव कार्य

मुंबई : पश्चिमी मुंबई उपनगर के एक 22 मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान फंसे दमकलकर्मियों को बचाने के लिए दमकल, नौसैन्य और तटरक्षक कर्मी लगे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए दो हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (एसीजीएम) के अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी लिंक […]

विज्ञापन

मुंबई : पश्चिमी मुंबई उपनगर के एक 22 मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान फंसे दमकलकर्मियों को बचाने के लिए दमकल, नौसैन्य और तटरक्षक कर्मी लगे हुए हैं और उन्हें निकालने के लिए दो हेलिकॉप्टरों को भी लगाया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (एसीजीएम) के अधिकारियों ने बताया कि अंधेरी लिंक रोड पर लोटस बिजनेस पार्क की छत पर करीब 15-20 दमकलकर्मी फंसे हुए हैं.

वीडियो फुटेज में दिखा है कि नौसेना और तटरक्षक हेलिकॉप्टर फंसे हुए दमकलकर्मियों को रस्सियों के सहारे निकालने की कोशिश कर रहे हैं.बारिश से आग पर कुछ काबू होने के बाद कुछ दमकलकर्मियों को निकाला गया. आग की लपटों के बीच जान बचाने के लिए वे रैलिंग आदि पर चढ़ गये जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है.

तेज हवा से आग भडकने के बाद फंसे हुए दमकलकर्मियों को निकालने के लिए हेलिकॉप्टर रवाना किया गया क्योंकि उन्हें निकालने का और कोई जरिया नहीं है.

दमकलकर्मियों के मुताबिक, 22 दमकल, 10 वाटर टैंकर और छह जेट्टीज को आग पर काबू पाने में लगाया गया है.अधिकारी ने कहा, आग पर काबू पाने के लिए हमने ठाणे नगर निगम और नवी मुंबई नगर निगम तथा अन्य से भी अतिरिक्त दमकल मुहैया कराने का अनुरोध किया है. अधिकारी ने कहा कि शुरुआत में हमने आग को ग्रेड 2 में रखा और हमने 12 दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा. उपरी मंजिल पर तेज हवाओं के कारण आग और भडक गयी और अब हमने आग को शीर्ष स्तर में रखा है.

अधिकारियों के मुताबिक, आग दिन में साढे ग्यारह बजे इमारत की 21 वीं मंजिल से शुरु हुयी और फिर यह 20 वीं मंजिल पर फैल गयी.किसी के हताहत होने की अभी खबर नहीं है क्योंकि कार्यालयों में काम करने वालों को दमकलकर्मियों ने तुरंत ही निकाल लिया.

नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि इमारत की 22 वीं मंजिल पर फंसे हुए दमकलकर्मियों की सहायता के लिए हमें दमकल विभाग से विमान के जरिए मदद करने का अनुरोध मिला. भारतीय नौसेना ने उन्हें निकालने के लिए एक चार्ली हेलिकॉप्टर और तटरक्षक ने एक चेतक को लगाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola