फडणवीस सरकार में मंत्री बने पूर्व कांग्रेस नेता विखे पाटिल

मुंबई : पूर्व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली. विखे पाटिल राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष थे और उन्होंने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल राज्य की अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा […]
मुंबई : पूर्व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली. विखे पाटिल राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष थे और उन्होंने हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. उनके पुत्र सुजय विखे पाटिल राज्य की अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं.
इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के आवास मंत्री प्रकाश मेहता और पांच अन्य राज्य मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मेहता के अतिरिक्त, इस्तीफा देने वाले अन्य मंत्रियों में राजकुमार बडोले, विष्णु सावरा, दिलीप कांबले, प्रवीण पोटे और अमरीश आत्राम शामिल हैं.
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं. कैबिनेट का विस्तार राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले और विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




