आंध्र प्रदेश में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पादरी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 10:11 PM
अमरावती : आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले में अपने स्कूल में 14 साल की एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में शनिवार को एक पादरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. यहां के डीजीपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी पादरी के खिलाफ इस संबंध में भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों […]
अमरावती : आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले में अपने स्कूल में 14 साल की एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में शनिवार को एक पादरी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. यहां के डीजीपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी पादरी के खिलाफ इस संबंध में भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
विज्ञप्ति के अनुसार उसे 28 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा वह अनंतपुरमू जेल में बंद है. पुलिस ने बताया कि पादरी एमिली राज तडीपत्री में एक गिरजाघर के साथ एक स्कूल का संचालन करता है. उन्होंने बताया कि कथित घटना नवंबर महीने की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










