वैदिक से एनआइए करेगी पूछताछ,विवाद पर भारत-पाक ने पल्ला झाड़ा

नयी दिल्ली : पाकिस्तान में भारतीय पत्रकार वेद प्रताप वैदिक और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की मुलाकात विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले में अब सरकार वैदिक पर शिकंजा कसने की तैयारी में है.खबर है कि वैदिक से एनआइए की टीम पूछताछ कर सकती है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान में भारतीय पत्रकार वेद प्रताप वैदिक और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की मुलाकात विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले में अब सरकार वैदिक पर शिकंजा कसने की तैयारी में है.खबर है कि वैदिक से एनआइए की टीम पूछताछ कर सकती है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार वैदिक से पूछा जा सकता है कि वह हाफिज से कैसे मिले और दोनों के बीच क्या-क्या बातें हुई.
कानून भी कहता है कि जांच एजेंसी भगोड़े अपराधी से मिलने वाले किसी भी शख्स से पूछताछ कर सकती है. इधर इस मामले में दोनों देशों के बीच राजनीति तेज हो गयी है. दोनों देशों की मीडिया भी इस मामले में काफी दिलचस्पी दिखा रही है. देश में वैदिक के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक आक्रोश है.
विपक्ष वैदिक को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है. इधर इस मामले में मोदी सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने लोकसभा में साफ कर दिया कि इस मामले में सरकार का कोई लेना-देना नहीं है. सईद से वैदिक की मुलाकात का केंद्र सरकार घोर निंदा करती है. इस मामले में शिवसेना भी मोदी सरकार को छोड़ने के मुड में नहीं है. शिवसेना ने विरोधी तेवर अपनाते हुए कहा कि केद्र सरकार इस मामले में पल्ला नहीं झाड़ सकती है. वैदिक ने देशद्रोह किया है. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




