ePaper

अगले 48 घंटों में केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Updated at : 06 Jun 2019 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
अगले 48 घंटों में केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

नयी दिल्ली : मानसून के लिए आपको और इंतजार करना होगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि मानूसन की शुरुआत में एक हफ्ते की देरी हो सकती है और अब इसके आठ जून तक दस्तक देने की संभावना है. आम तौर पर मानसून एक जून को केरल में पहुंच जाता है और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मानसून के लिए आपको और इंतजार करना होगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि मानूसन की शुरुआत में एक हफ्ते की देरी हो सकती है और अब इसके आठ जून तक दस्तक देने की संभावना है. आम तौर पर मानसून एक जून को केरल में पहुंच जाता है और इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर चार महीने के बारिश के मौसम का आगाज होता है.

आईएमडी ने मानसून को लेकर बुलेटिन में कहा है कि उत्तर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की अनुकूल संभावना के कारण आठ जून के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की उम्मीद है. अगले तीन चार दिनों में उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के बढने को लेकर अनुकूल स्थिति बनने की संभावना है.

मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा था कि सात जून को मानसून दस्तक दे सकता है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने शनिवार को अपने संशोधित अनुमान में चार जून से सात जून के बीच इसके आने की उम्मीद जतायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola