ePaper

भाजपा, शिवसेना बराबर सीटों पर लड़ेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

Updated at : 02 Jun 2019 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा, शिवसेना बराबर सीटों पर लड़ेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

मुंबई : भाजपा और शिवसेना आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बराबर संख्या में सीटों (135-135) पर चुनाव लड़ेंगी. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. राज्य में इस साल सितंबर-अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस […]

विज्ञापन

मुंबई : भाजपा और शिवसेना आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बराबर संख्या में सीटों (135-135) पर चुनाव लड़ेंगी. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. राज्य में इस साल सितंबर-अक्तूबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस शीर्ष पद के लिए लोगों, भाजपा और शिवसेना की स्वभाविक पसंद हैं. उन्होंने कहा कि दोनों दल 288 सदस्यीय विधानसभा में 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और 18 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ेंगे. पाटिल ने कहा, (भाजपा अध्यक्ष) अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि दोनों दल विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे. हमारी पार्टी इससे पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा, हमारे 122 विधायक हैं और आठ निर्दलीय विधायक भी भाजपा का समर्थन कर रहे हैं. इस तरह हमें सिर्फ पांच सीटें अतिरिक्त मिलेंगी.

पाटिल ने कहा कि शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में आलोचनात्मक संपादकीय लिख कर सार्वजनिक तौर पर आलोचना नहीं की जाये, बल्कि वे इसे आंतरिक रूप से जाहिर करें. गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भगवा गठबंधन ने राज्य की 48 सीटों में 41 पर जीत का परचम लहराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola